Hindi Lyrics
आवारा भँवरे जो हौले हौले गाये
फूलों के तन पे हवाएं सरसराएं
कोयल की कुहू कुहू
पपीहे की पिहू पिहू
जंगल में झींगर की झाँय झाँय
नदिया में लहरें आयें
बलखायें छलकी जायें
भीगी होंठों से वो गुनगुनाएं
गाती है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल सुन
सा रे गा मा पा धा नि सा रे
रात जो आये तो सन्नाटा छाये तो
टिक-टिक करे घड़ी, सुनो
दूर कहीं गुज़रे रेल किसी पुल पे
गूँजे धड़धड़ी, सुनो
संगीत है ये, संगीत है
मन का संगीत सुनो
बाहों में लेके बच्चा माँ जो कोई लोरी गाये
ममता का गीत सुनो
आवारा भँवरे जो हौले हौले गाये
फूलों के तन पे हवाएं सरसराये
भीगे परिन्दे को ख़ुद को सुखाने को
पर फड़्फड़ाते हैं, सुनो
गाय भी, बैल भी गले में पड़ी घंटी
कैसे बजते हैं, सुनो
संगीत है ये, संगीत है
मन का संगीत सुनो
बरखा रानी बूँदों की
धरती का गीत, सुनो
Song Credits:
Song | Aawara Bhaure Jo Haule Haule Gaye |
Movie | Sapnay |
Singer | Hema Sardesai |
Genre | Romantic |
Language | Hindi |
Starring | Kajol |
Lyricist | Javed Akhtar |
Music Director | A R Rahman |
Label | Gaane Naye Purane |
अगर आपको ये गाना पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
धन्यवाद !
हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी लिरिक्स की वेबसाइट खास आपके लिए ही बनाई गयी है, यहाँ आपको latest, evergreen, filmy और non-filmy हिट गानों के lyrics, videos, informations और गानो से सम्बंधित कुछ FAQs भी Hindi और English Fonts में मिलेंगे।
0 टिप्पणियाँ