Aap Ki Najron Ne Samjha Pyar Ke Kabil Mujhe - Lata
Hindi Lyrics
आप की नज़रों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा
जी हमें मंज़ूर है, आपका ये फ़ैसला - २
कह रही है हर नज़र, बंदा-परवर शुकरिया
दो जहाँ की आज खुशियाँ हो गईं हासिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा ...
आप की मंज़िल हूँ मैं मेरी मंज़िल आप हैं - २
क्यूँ मैं तूफ़ान से डरूँ मेरे साहिल आप हैं
कोई तूफ़ानों से कह दे, मिल गया साहिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा ...
पड़ गई दिल पर मेरी, आप की पर्छाइयाँ - २
हर तरफ़ बजने लगीं सैकड़ों शहनाइयाँ
हँसके अपनी ज़िंदगी में, कर लिया शामिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा ...
Song Credits:
Song | Aap Ki Nazron Ne Samjha |
Movie | Anpadh (1962) |
Singer | Lata Mangeshkar |
Genre | Love |
Language | Hindi |
Starring | Mala Sinha, Dharmendra |
Lyricist | Raja Mehdi Ali Khan |
Music Director | Madan Mohan |
Label |
अगर आपको ये गाना पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
धन्यवाद !
हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी लिरिक्स की वेबसाइट खास आपके लिए ही बनाई गयी है, यहाँ आपको latest, evergreen, filmy और non-filmy हिट गानों के lyrics, videos, informations और गानो से सम्बंधित कुछ FAQs भी Hindi और English Fonts में मिलेंगे।
0 टिप्पणियाँ