Aaj Mausam Bada Beimaan Hai Bada - Rafi
Hindi Lyrics
आज मौसम बड़ा बेईमान है
बड़ा बेईमान है, आज मौसम
आने वाला कोई तूफ़ान है
कोई तूफ़ान है, आज मौसम
क्या हुआ है, हुआ कुछ नहीं है
बात क्या है पता कुछ नहीं है
मुझसे कोई ख़ता हो गई तो
इस में मेरी ख़ता कुछ नहीं है
ख़ूबसूरत है तू रुत जवान है
आज मौसम बड़ा बेईमान है
काली-काली घटा दर रही है
ठंडी आहें हवा भर रही है
सबको क्या-क्या गुमान हो रहे हैं
हर कली हम पे शक कर रही है
फूलों का दिल भी कुछ बदगुमान है
ऐ मेरे यार ऐ हुस्न वाले
दिल किया मैंने तेरे हवाले
तेरी मर्ज़ी पे अब बात ठहरी
जीने दे चाहे तू मार डाले
तेरे हाथों में अब मेरी जान है
Song Credits:
Song | Aaj Mausam Bada Beimaan Hai |
Movie | Loafer |
Singer | Rafi |
Genre | Romantic |
Language | Hindi |
Starring | Dharmendra, Mumtaz |
Lyricist | Anand Bakshi |
Music Director | Laxmikant-Pyarelal |
Label | Ultra Bollywood |
अगर आपको ये गाना पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
धन्यवाद !
हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी लिरिक्स की वेबसाइट खास आपके लिए ही बनाई गयी है, यहाँ आपको latest, evergreen, filmy और non-filmy हिट गानों के lyrics, videos, informations और गानो से सम्बंधित कुछ FAQs भी Hindi और English Fonts में मिलेंगे।
0 टिप्पणियाँ